मुरादाबाद : युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जीजा पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में देर रात युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना मझोला थाना क्षेत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में देर रात युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर गली नंबर दो की है। यहां रहने वाले सुभाषचंद फर्म कर्मी हैं। उनके परिवार में पत्नी सुधा रानी के अलावा दो बेटी ऊर्जा और पूजा तथा एक बेटा रजनीश है। बड़ी बेटी ऊर्जा की शादी कुंदनपुर निवासी विपिन विश्नोई के साथ हुई है। जबकि छोटी बेटी पूजा अधिवक्ता है। बताया जाता है कि उनका इकलौता बेटा रजनीश मानसिक रूप से कमजोर था।

शुक्रवार को सुधा रानी अपने बेटे रजनीश को बड़ी बेटी के घर छोड़कर आई थी। देर रात उनका दामाद विपिन विश्नोई उसे लेकर ससुराल पहुंचा। विपिन ने बताया कि रजनीश ने शराब पी ली है, इसे सुला दो कुछ देर में उतर जाएगी। इसके बाद वह अपने घर चला गया। तड़के करीब तीन बजे परिजनों ने देखा तो रजनीश बिस्तर पर मरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर धनंजय सिंह और एएसपी सागर जैन तत्काल मौके पर पहुंच गए। फारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी एकत्र कराए। मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएसपी सागर जैन ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अपने दामाद विपिन विश्नोई के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें विपिन पर शराब पिलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि विपिन ने रजनीश को शराब पिलाकर जमकर पीटा। इसी से उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि रजनीश किसी भी तरह का नशा नहीं करता था। विपिन ने ही उसे जबरन शराब पिलाई। पुलिस ने विपिन विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार