बहराइच: अग्निकांड में तीन मकान जलकर राख, हुआ लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के मिश्रीलाल पुरवा गांव में देर शाम को बिजली की चिंगारी से दो मकान में आग लग गया। जबकि राजापुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में ग्रामीण का मकान जला है। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नौबना के मजरा मिश्रीलाल पुरवा निवासी रामावती पत्नी जगन्नाथ, मालकेश्वर के घर …

बहराइच। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के मिश्रीलाल पुरवा गांव में देर शाम को बिजली की चिंगारी से दो मकान में आग लग गया। जबकि राजापुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में ग्रामीण का मकान जला है।

मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नौबना के मजरा मिश्रीलाल पुरवा निवासी रामावती पत्नी जगन्नाथ, मालकेश्वर के घर में विद्युत पोल से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखा बर्तन, कपड़ा, खाद्यान्न सामग्री जलकर राख हो गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से ही आज यह अग्निकांड हुआ है। घर के पास लगे बिजली का सिंगल पोल पर (फेश) है। जिससे आज कई  दिनो से चिंगारी निकल रही थी। जिसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग से की गई। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया गया।

ग्रामीणों द्वारा पंपिंग सेट चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पंहुचे अमृतपुर चौकी इंचार्ज कमलेंदर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। राजस्व लेखपाल को घटना से अवगत कराया।

उधर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा राजापुर कतर्निया निवासी श्री किशुन के घर में शुक्रवार की शाम 4:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में  घर में रखा बर्तन कपड़ा,राशन सब जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड की चपेट में आने से एक मवेशी भी झुलस गया है। तीन मकान जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद : युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जीजा पर लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका