अमेरिका के मेन राज्य से दो बार गर्वनर पद के उम्मीदवार रहे कटलर अश्लील सामग्री रखने के आरोप में गिरफ्तार
पोर्टलैंड (अमेरिका)। अमेरिका के मेन राज्य से दो बार गवर्नर पद के लिये उम्मीदवार रहे एलियट कटलर को अश्लील सामग्री रखने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले राज्य में उनके दो आवास स्थलों पर दो दिन पहले तलाशी ली गई थी। कटलर (75) दो बार गर्वनर पद के लिये निर्दलीय उम्मीदवार …
पोर्टलैंड (अमेरिका)। अमेरिका के मेन राज्य से दो बार गवर्नर पद के लिये उम्मीदवार रहे एलियट कटलर को अश्लील सामग्री रखने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले राज्य में उनके दो आवास स्थलों पर दो दिन पहले तलाशी ली गई थी।
कटलर (75) दो बार गर्वनर पद के लिये निर्दलीय उम्मीदवार रहे हैं। हैनकॉक काउंटी जिला अटॉर्नी मैथ्यू फॉस्टर ने बताया कि कटलर पर अश्लील सामग्री रखने का आरोप है। फॉस्टर ने कहा कि ये आरोप दिसंबर से मार्च के बीच किये गए कथित अपराधों से संबंधित हैं।
