बहराइच: करोड़ों रूपये की लागत से होगा तकिया घाट पुल का निर्माण, उप सचिव ने बजट को दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा तहसील में स्थित सरयू नदी के तकिया घाट पुल का निर्माण 24.20 करोड़ रुपए की लागत से होगा। इसके लिए शासन के उप सचिव ने बजट को मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य का सांसद ने बीते दिनों निरीक्षण भी किया था। जिले के नानपारा तहसील के सरयू नदी के तकियाघाट पर पुल …

बहराइच। नानपारा तहसील में स्थित सरयू नदी के तकिया घाट पुल का निर्माण 24.20 करोड़ रुपए की लागत से होगा। इसके लिए शासन के उप सचिव ने बजट को मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य का सांसद ने बीते दिनों निरीक्षण भी किया था।

जिले के नानपारा तहसील के सरयू नदी के तकियाघाट पर पुल का निर्माण लगभग 10 साल पहले शुरू हुआ था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शासन ने निर्माण को मंजूरी दी थी। जिसके तहत 9.5 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण शुरू किया गया था। इसी बीच के वर्षों में बाढ़ के चलते नदी की धारा का रुख दूसरी तरफ मुड़ जाने से पुल का निर्माण अधर में लटक गया था।

लंबे समय तब चले प्रयासों के बाद बहराइच सांसद अक्षबर लाल गौड़ के प्रयासों से उत्तर प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश पर उप सचिव राजेश अग्रवाल लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास को पत्र लिखकर पुनः 24. 20 करोड रुपए के पुनरीक्षित बजट को मंजूरी प्रदान की गई थी। जिससे इस पुल का निर्माण हो सके कार्य की प्रगति और गुणवत्ता देखने के लिए सांसद अक्षवर लाल गौड़ ने तकिया घाट पुल का सरयू नहर अभियंता के साथ तकिया घाट पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा निरीक्षण कर पुल के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए शीघ्र पुल निर्माण कराए जाने का आदेश दिया।

60 हजार की आबादी को होगा लाभ

सरयू नदी पर स्थित तकिया घाट के पुल का निर्माण होने से क्षेत्र के 25 गांव की 60000 से अधिक की आबादी को आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही लोगों को सरयू के तकिया घाट पर नदी नाव द्वारा पार करके अब लोगों को आवागमन नहीं करना होगा।

पढ़ें-‘शेप ऑफ यू’ के शो पर शिल्पा शेट्टी संग शहनाज गिल ने लगाएं ठुमके, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार