युवाओं को अच्छी शिक्षा तथा जीवन शैली को बेहतर बनाने पर होगा जोर: दानिश अंसारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नवगठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बलिया के दानिश आजाद अंसारी राज्य मंत्री बनाए गए हैं, दानिश अंसारी ने आज अमृत विचार से खास बातचीत की है। उन्होंने कहा की निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है, उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं उनका धन्यवाद …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नवगठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बलिया के दानिश आजाद अंसारी राज्य मंत्री बनाए गए हैं, दानिश अंसारी ने आज अमृत विचार से खास बातचीत की है।
उन्होंने कहा की निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है, उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं उनका धन्यवाद देता हूं और पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा।
उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि छात्रों तथा नौजवानों की समस्याओं को सुना जाएगा,उनकी जानकारी संकलित की जाएगी, जिससे उसका निदान किया जा सके।
इसके अलावा दानिश अंसारी ने कहा कि छात्रों तथा नौजवानों से इनपुट भी लिया जाएगा, जिससे उनके शिक्षा तथा जीवन को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इनपुट के आधार पर योजना बनाने पर भी काम होगा। अभी जो मौजूदा योजनाएं चल रही हैं,उनको और कैसे बेहतर बनाया जाए या नई योजना पर कैसे काम हो यह इनपुट के आधार पर ही हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि छात्र राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान निभाता है, इसलिए उसकी शिक्षा तथा जीवन शैली को बेहतर बनाने पर काम होना चाहिए।
आपको बता दें कि दानिश अंसारी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है और यहां पर वह छात्र नेता के रूप में सक्रिय रहे, इसी दौरान साल 2010 में दानिश अंसारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े।आज वह भारतीय जनता पार्टी की नवगठित सरकार में मंत्री बने हैं। दानिश अंसारी बलिया के रहने वाले हैं, शुरुआती शिक्षा उन्होंने बलिया से ही प्राप्त की है।
