अयोध्या: मकान बेचने के लिए कर रहे थे टॉर्चर, केस हुआ दर्ज
अयोध्या। कोतवाली नगर के पुरानी सब्जी मंडी में एक परिवार को एक समुदाय की ओर से लगातार पलायन करने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। यही नहीं पीड़ित परिवार को आरोपी टॉर्चर करते हुए मकान बेचने की बात भी कह रहे थे। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू …
अयोध्या। कोतवाली नगर के पुरानी सब्जी मंडी में एक परिवार को एक समुदाय की ओर से लगातार पलायन करने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। यही नहीं पीड़ित परिवार को आरोपी टॉर्चर करते हुए मकान बेचने की बात भी कह रहे थे। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी डफालीटोला में संगीता देवी पति कल्लू निषाद परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले, अल्ताफ, रियाज, बब्लू, नौशाद, शमशाद घर छोड़कर पलायन करने की धमकी देते हैं।
पांचों लगातार पीड़ित परिवार पर घर बेचने का दबाव बना रहे हैं। संगीता देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे 23 मार्च को वह अपना घर बनवा रही थी। इस दौरान पांचों आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर अभ्रदता करते हुए गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। साथ ही काम भी बंद करा दिया और धमकी दी कि यहां रहने नहीं पाओगी।
आरोप यह भी है कि पांचों आरोपियों ने बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करने की और बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी के बाद पीड़ित परिवार सहम गया था। मामले की सूचना करणी सेना की श्वेता राज सिंह को मिली तो वह पीड़ित परिवार के समर्थन में आ गईं।
उनके हस्तक्षेप के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांचों आरोपियों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पुरानी सब्जी मंडी डफालीटोला के ही निवासी हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-रायबरेली: शपथ लेने के दूसरे दिन जिले में पहुंचे दिनेश प्रताप सिंह, हुआ भव्य स्वागत
