राज्यसभा सचिवालय में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप सरकारी नौकरी के इंतजार में हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल राज्यसभा सचिवालय में पर्सनल असिस्टेंट समेत अन्य पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। राज्यसभा की इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख भर्ती विज्ञापन …

अगर आप सरकारी नौकरी के इंतजार में हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल राज्यसभा सचिवालय में पर्सनल असिस्टेंट समेत अन्य पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। राज्यसभा की इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख भर्ती विज्ञापन जारी होने से 45 दिन बाद तक है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए राज्यसभा की साइट rajyasabha.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें यह भर्ती अभियान कुल 100 पदों को भरेगा। अभ्यर्थियों को इस पत्र को भरकर जमा करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। उम्मीदवार को इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राज्यसभा की आधिकारिक साइट rajyasabha.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें। इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें। इसके बाद आवेदन पत्र को डायरेक्टर (पर्सनल), रूम नंबर 240, सेकंड फ्लोर, राज्यसभा सचिवालय, पार्लियामेंट ऑफ इंडिया, 1100091 के पते पर भेज दें। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

 

संबंधित समाचार

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट