डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे की कार में ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में डिप्टी सीएम के बेटे योगेश कुमार मौर्य बाल-बाल बच गए है। यह हादसा जालौन जिले में आलमपुर बाईपास के करीब हुआ है। जानकारी के मुताबिक योगेश कुमार मौर्य अपनी फॉर्च्यूनर …

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में डिप्टी सीएम के बेटे योगेश कुमार मौर्य बाल-बाल बच गए है। यह हादसा जालौन जिले में आलमपुर बाईपास के करीब हुआ है। जानकारी के मुताबिक योगेश कुमार मौर्य अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहे थे। इस बीच उनकी फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई।सूचना के बाद मौके पर कालपी कोतवाली पुलिस पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे मध्य प्रदेश के जिला दतिया में मौजूद मां पीतांबरा के दर्शन करने जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कालपी के अमलताश तिराह के पास से उनकी कार गुजर रही थी।

इस बीच सड़क क्रॉस कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी कार के पिछले हिस्से पर तेजी से टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर भी दो हिस्सों में बंट गया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। दुर्घटना में कार सवार योगेश मौर्य और अन्य लोग बाल बाल बच गए। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें दूसरे वाहन से गंत्वय के लिए रवाना कराया गया।

यह भी पढ़ें:-नैनीताल: हथकरघा प्रदर्शनी के विरोध में उतरे व्यापारी, डीएम के आदेश पर देर शाम लगे स्टॉल

संबंधित समाचार