लखीमपुर-खीरी:  खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी , अमृत विचार। खेत की जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चला रहा किसान घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। इससे उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को …

लखीमपुर-खीरी , अमृत विचार। खेत की जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चला रहा किसान घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। इससे उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

हादसा शुक्रवार की शाम को हुआ। सदर कोतवाली के गांव बांसखेड़ा निवासी रामनरायण का खेत पास के ही गांव मुड़ियाखेड़ा में है। शुक्रवार को उनका पुत्र राजेश ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गया था। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार वालों ने बताया कि खेत की जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे राजेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

हादसे के बाद तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से ट्रैक्टर के नीचे दबे राजेश (38) को बाहर निकाला और घर वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घर वाले एंबुलेंस 108 से आनन-फानन में राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-विलखते परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।

ये भी पढ़ें-

लखीमपुर-खीरी:  कोरोना के चलते 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं न होने का छात्राओं को मलाल

संबंधित समाचार