कुशीनगर: आखिरकार जिंदगी का जंग हार गया बाबर, भाजपा को वोट देने पर पटीदारों ने की थी पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले में एक मुस्लिम युवक को भाजपा को वोट देने उस वक्त महंगा पड़ गया जब नाराज पाटीदारों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से घायल बाबर की इलाज के दौरान आज पांचवे दिन लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर रामकोला थाने की पुलिस ने …

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले में एक मुस्लिम युवक को भाजपा को वोट देने उस वक्त महंगा पड़ गया जब नाराज पाटीदारों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से घायल बाबर की इलाज के दौरान आज पांचवे दिन लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर रामकोला थाने की पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली। वहीं बाबर के मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई।

रामकोला थाने के गांव कठघरही निवासी बाबर पुत्र सूबेदार को उसके पाटीदारों ने 20 मार्च को पिटाई कर दी। आरोप है कि विधानसभा चुनाव में बाबर भाजपा का प्रचार कर रहा था और मतदान भी भाजपा के पक्ष में किया था। इससे उसके पाटीदार नाराज थे।थाने में दिए तहरीर में पत्नी ने आरोप लगाया है कि भाजपा का साथ देने से खार खाये पटीदारी के चार लोगों ने 20 मार्च की शाम करीब 7 बजे मेरे पति को पीटकर अधमरा कर दिया है।

पत्नी की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने नामजद 4 लोगों के खिलाफ 21 मार्च को धारा 323, 504, 452, 336 व 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। उपचार के दौरान 25 मार्च को बाबर की मौत हो गई। विवेचक एसआई उमेश यादव का कहना है कि बाबर के मौत की सूचना मिली है। कागजात मिलते ही धारा को तरमीम कर दिया जाएगा। आरोपियों की तलाश जारी है।

आखिरकार जिंदगी का जंग हार गया बाबर…

रामकोला थाना क्षेत्र के कटघरहीं निवासी युवा भाजपा कार्यकर्ता बाबर अली को अपने पड़ोसियों के द्वारा सिर्फ़ इस लिये पिट पीटकर मरणासन्न कर दिया गया क्यों कि वो विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन कर रहा था पिछले पांच दिनों से अपने जीवन से संघर्ष करते हुए शुक्रवार की शाम लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया बाबर की मौत की खबर सुनते ही कुशीनगर विधायक पीएन पाठक शपथ ग्रहण समारोह से उक्त हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बढ़ाया व कुशीनगर पुलिस अधीक्षक से वार्तालाप कर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया!

यह भी पढ़ें:-तमिलनाडु में पंचायत चुनाव के दौरान द्रमुक और अन्नाद्रमुक कार्यकर्ता भिड़े

संबंधित समाचार