बरेली: जिला अस्पताल में निर्माण कार्य दे रहा मरीजों को दर्द
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय में फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य से लगातार दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को मुख्य द्वार पर ही बुलडोजर चला दिया गया। जिससे यहां आने वाले मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी हुई। अस्पताल में आने वाले वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई। …
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय में फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य से लगातार दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को मुख्य द्वार पर ही बुलडोजर चला दिया गया। जिससे यहां आने वाले मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी हुई। अस्पताल में आने वाले वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई।
जिला अस्पताल के अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने बना पार्क दो माह पहले काफी हर-भरा नजर आता है। यहां लगे छायादार पेड़ों के नीचे अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार आराम फरमाते थे लेकिन वर्तमान में यह पार्क एक मिट्टी के बड़े पहाड़ में तब्दील हो गया है। यहां पार्क के बीच में लोहे के पिलर लगा दिए गए हैं।
संकरी होती जा रही सड़क
करीब चार माह पहले फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू हुआ है। शुरूआत से ही जिला अस्पताल की मुख्य सड़क खोदाई के कार्य के चलते संकरी होती गई है। वहीं शनिवार को पार्क में लगाए गए लोहे के पिलर के चलते सड़क को और संकरा कर दिया गया है। जिससे मुख्य द्वार पर वाहन जाम में फंस रहे हैं। वही मरीजों को रोड पार वाले वार्डों में शिफ्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें-
