कानपुर देहत पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी ने मासूम के साथ पहले किया कुकर्म, फिर गला दबाकर कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात। यूपी के कानपुर देहात में थाना भोगनीपुर के अंतर्गत ग्राम कुसरजापुर से 14 मार्च को घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी पुलिस मासूम की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन 17 मार्च को मासूम का शव पास के …

कानपुर देहात। यूपी के कानपुर देहात में थाना भोगनीपुर के अंतर्गत ग्राम कुसरजापुर से 14 मार्च को घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी पुलिस मासूम की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन 17 मार्च को मासूम का शव पास के गन्ने के खेत में बरामद हुआ था।

जिसके बात से लगातार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी शनिवार की देर शाम मासूम की हत्या का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर प्रभात कुमार ने बताया कि गांव में रहने वाले रवि प्रकाश उर्फ श्याम लाल उर्फ छोटकू ने मासूम का अपहरण कर उसके साथ गलत कार्य (कुकर्म) कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी रवि प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गन्ना देने के बहाने ले गया था मासूम को

घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जब टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही थी तो गांव के रहने वाले रवि प्रकाश और पुलिस पर संदेश हुआ। संदेश के आधार पर जब उससे बारी-बारी से पूछताछ की गई तो उसके बयानों में विरोधाभास खुलकर सामने आ गया जिसके बाद जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने घटनाक्रम को लेकर बोल दिया।

उसने बताया कि 5 वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था जिसे उसने देखा और पहले बेर खिलाए और फिर गन्ना देने के बहाने मासूम को अपने साथ ले गया। उसने बताया कि वह इतने नशे में था कि उसे कुछ समझ में नहीं आया और उसने मासूम के साथ गलत कार्य (कुकर्म) किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मासूम के शव को बीचो-बीच गन्ने के खेत में छुपा दिया और वहां से फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर में बताया कि अन्य विधिक कार्यवाही पूर्णकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

चाल चलन नहीं थे ठीक –

घटना के खुलासे के बाद ग्रामीणों की माने ते रवि 40 साल का हो चुका था लेकिन चाल चलन ठीक ना होने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी और वह शराब का आदी था जिसके चलते आए दिन वह कुछ ना कुछ गलत कार्य करता रहता था।मासूम बच्चे की हत्या के खुलासे की बाद से ग्रामीणों में रवि को लेकर बेहद नाराजगी है और उन्हें पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: सपा नेता के खिलाफ नगर निगम के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार