पीलीभीत:  निलंबित लिपिक हीरेश को कारण बताओ नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। सीएमओ कार्यालय के निलंबित वरिष्ठ सहायक कुंवर हीरेश सरन सक्सेना के प्रकरण में जांच में सहयोग न करने पर स्वास्थ्य निदेशक प्रशासन ने उन्हें अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें उनसे पांच दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई का अंतिम निर्णय जल्द …

पीलीभीत, अमृत विचार। सीएमओ कार्यालय के निलंबित वरिष्ठ सहायक कुंवर हीरेश सरन सक्सेना के प्रकरण में जांच में सहयोग न करने पर स्वास्थ्य निदेशक प्रशासन ने उन्हें अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें उनसे पांच दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई का अंतिम निर्णय जल्द ही ले लिया जाएगा।

सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात कुंवर हीरेश शरन सक्सेना की स्वास्थ्य निदेशक प्रशासन से शिकायत की गई थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल की गई। शिकायत के आधार पर वरिष्ठ लिपिक को निदेशक प्रशासन डॉ. राजा गणपति आर ने प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया था।

साथ ही उन्हें बरेली कार्यालय से अटैच किया गया था। उनसे इस प्रकरण में जवाब मांगा गया था। लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई भी जवाब और जांच में सहयोग नहीं किया गया। ऐसे में निदेशक प्रशासन डॉ. राजागणपति आर की तरफ से निलंबित वरिष्ठ सहायक कुंवर हीरेश सरन सक्सेना को निर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस प्रकरण में 30 दिसंबर 2021 को निलंबित किया गया था।

उनके इस मामले की जांच 18 जनवरी 2022 को स्वास्थ्य भवन लखनऊ में तैनात अपर निदेशक डा. एससी सिंह को दी गई थी। जांच अधिकारी की ओर से अपर स्वास्थ्य निदेशक बरेली मंडल को निलंबित लिपिक हीरेश सरन को आरोप पत्र तामील कराने के निर्देश दिए गए थे।

मगर निलंबित लिपिक ने अपर स्वास्थ्य निदेशक की तरफ से आरोप पत्र तामील कराए जाने की सूचना न मिलने के बाद भी जवाब नही दिया। इसके बाद अपर स्वास्थ्य निदेशक ने जांच अधिकारी ने निलंबित लिपिक को आरोप पत्र तामील कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए थे। मगर, इसके बाद भी उन्होंने न जवाब दिया और न ही जांच में सहयोग किया। जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य निदेशक प्रशासन डॉ. गणपति राजा आर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें-

रामपुर: युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

 

संबंधित समाचार