बरेली: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
शेरगढ़, अमृत विचार। पत्नी को बुलाने ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वाले पत्नी पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी रावेज खां की शादी 15 साल पहले बहेड़ी के मोहल्ला शेखुपुरा से …
शेरगढ़, अमृत विचार। पत्नी को बुलाने ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वाले पत्नी पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी रावेज खां की शादी 15 साल पहले बहेड़ी के मोहल्ला शेखुपुरा से हुई थी। घर में कहासुनी होने पर रावेज की पत्नी अपने मायके जाकर रहने लगी। रावेज शुक्रवार को पत्नी को बुलाने के लिए अपनी ससुराल गया था। वहां उसकी हालत बिगड़ गई।
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि पत्नी ने एक अन्य युवक की मदद से रावेज को जहर खिला दिया, जिससे उसकी जान चली गई। शेरगढ़ थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
