लखनऊ: एलडीए से 48 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में BOB का शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की स्मारक, संग्रहालयों, संस्थाओं, पार्क, उपवनों आदि की प्रबंध समिति से 48 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में गोमती नगर पुलिस एक और आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक नागेंद्र प्रसाद पाल को गोमती नगर विस्तार की ओर जाने वाली रोड पर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया …

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की स्मारक, संग्रहालयों, संस्थाओं, पार्क, उपवनों आदि की प्रबंध समिति से 48 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में गोमती नगर पुलिस एक और आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक नागेंद्र प्रसाद पाल को गोमती नगर विस्तार की ओर जाने वाली रोड पर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी अमित आनंद ने बताया कि गत 16 अक्तूबर 2021 को एलडीए की स्मारक प्रबंध समिति के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार गंगवार ने घोटाले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें समिति के लेखाधिकारी संजय सिंह ने एलडीए के ब्रोकर शैलेंद्र उर्फ शैलू को बताया था कि कर्मचारियों के वेतन मद के 276 करोड़ रुपए की एफडी की जानी है।

शैलेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज लगाकर स्मारक समिति के नाम पर बैंक ऑफ बडौदा में फर्जी खाता खुलवाया और इसमें वेतन मद के 48 करोड़ रुपए जमा कराए। इसके बाद शाखा प्रबंधक नागेंद्र के सहयोग से 35 करोड़ रुपए राइट पे सर्विसेज प्रा. लि. के अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। वहीं अलग-अलग 19 एफडी बनाकर सारे पैसे निकाल लिये गये। इस मामले में पुलिस कई अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:- बरेली: राशन उतरता देख लगी लंबी कतार, कोटेदार दुकान बंद करके भागा

संबंधित समाचार