बरेली: पुलिस की मनमानी से परेशान महिला ने दी आत्मदाह की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर, अमृत विचार । पारिवारिक विवाद में हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में खेल कर दिया। मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला को टरका दिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने में दोबारा शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कई बार अफसरों के चक्कर …

फरीदपुर, अमृत विचार । पारिवारिक विवाद में हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में खेल कर दिया। मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला को टरका दिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने में दोबारा शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कई बार अफसरों के चक्कर काटे, लेकिन वहां भी फरियाद नहीं सुनी गई।

इससे आक्रोशित महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने के चेतावनी दी है। पीड़िता का कहना है कि यदि उसके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह 28 मार्च को कलेक्ट्रेट में आत्मदाह कर लेगी। क्षेत्र के गांव रजनापुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी सुरेश कुमार का बटवारा को लेकर 25 मार्च 2021 को देवर अंकित से विवाद हो गया था।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मुन्नी देवी के पति सुरेश कुमार अंकित व शीशपाल यादव यह तीनों सगे भाई हैं। सुरेश कुमार का सही चाल चलन ना होने के कारण उनके पिता श्याम सिंह ने उन्हें अपनी संपत्ति में हिस्सा न देकर अंकित व शीशपाल के पक्ष में वसीयत कर दी।

जिसमें सुरेश कुमार को संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं दिया गया था, परंतु फिर भी गांव वालों व रिश्तेदारों के कहने पर अंकित व शीशपाल यादव ने पैतृक संपत्ति एक बटा चार हिस्सा सुरेश कुमार को दे दिया। सुरेश पाल की पत्नी संपत्ति का तिहाई हिस्सा मांग रहीं हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। मुन्नी देवी ने बताया कि उनका तिहाई हिस्सा है, जो कि मिलना चाहिए।

इसी बात को लेकर मुन्नी देवी ने कई बार अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से किसी तरह की सहूलियत नहीं मिली। वहीं विवाद के बाद पुलिस ने भी मामला उचित धाराओं में दर्ज नहीं किया। जिससे नाराज होकर मुन्नी देवी ने आत्मदाह की धमकी दी है। उधर मुन्नी देवी का कहना है कि शीशपाल व अंकित ने उन पर जानलेवा हमला किया है। जबकि पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मुन्नी का कहना है कि जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

बरेली: किशोरी के अपहरण मामले में चार पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार