बरेली: ढाई करोड़ वसूलकर गली आर्य समाज में साड़ियों की दुकानें सील की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने शनिवार को सबसे ज्यादा वसूली की है। जोन दो में ढाई करोड़ की वसूली की गई है। साथ ही राेडवेज के सामने शराब की दुकान सील की गई। दोपहर बाद शराब की दुकान का पैसा जमा होने पर उसकी सील खोल दी गई। नगर निगम जोन दो …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने शनिवार को सबसे ज्यादा वसूली की है। जोन दो में ढाई करोड़ की वसूली की गई है। साथ ही राेडवेज के सामने शराब की दुकान सील की गई। दोपहर बाद शराब की दुकान का पैसा जमा होने पर उसकी सील खोल दी गई।
नगर निगम जोन दो में शनिवार को ढाई करोड़ रुपये जमा हुए।

इसमें सरकारी विभाग आईटीआई ने 83 लाख 97 हजार 859 रुपये जमा किए। रोजगार कार्यालय पर 81 लाख का बकाया जमा कर दिया गया। जोन 2 के राजस्व निरीक्षक अनुज गौड़ की टीम ने सिटी सब्जी के सामने महात्मा गांधी स्कूल की चहारदीवारी पर बनी दुकानों को 35 लाख बकाए पर सील कर दिया।

इसके अलावा गली आर्य समाज में साड़ियों की दो दुकानों को सील कर दिया। इन पर चार लाख का टैक्स बकाया था। रोडवेज के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान और बिजली के सामान की दुकान सहित कई दुकानों को सील किया गया है। इन दुकानों पर 9 लाख का बकाया था।

ये भी पढ़ें-

बरेली: पुलिस की मनमानी से परेशान महिला ने दी आत्मदाह की धमकी

संबंधित समाचार