आजमगढ़: मार्च के अंतिम सप्ताह में तेजी से बढ़ रहा तापमान, झुलस रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। मार्च माह में गत वर्ष की अपेक्षा तापमान अधिक बढ़ गया है। मार्च के अंतिम सप्ताह में तेजी से बदल रहे मौसस से लोग प्रभावित है। तेज धूप के साथ बढ़ रहे तापमान से लोग झुलस रहे। औसत से अधिक ताममान होने से फसलें प्रभावित हो रही। दोपहर में सड़कों पर राहगीर धूप से …

आजमगढ़। मार्च माह में गत वर्ष की अपेक्षा तापमान अधिक बढ़ गया है। मार्च के अंतिम सप्ताह में तेजी से बदल रहे मौसस से लोग प्रभावित है। तेज धूप के साथ बढ़ रहे तापमान से लोग झुलस रहे। औसत से अधिक ताममान होने से फसलें प्रभावित हो रही। दोपहर में सड़कों पर राहगीर धूप से बचने के लिए सिर, चेहरा ढंक कर चल रहे हैं।

गेहूं की फसल समय से पहले झुलस रही है। जिससे विशेषज्ञ उत्पादन कम होने की आशंका जता रहे हैं। शनिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सिएस रहा। दोपहर में तेज हवा व कड़ी धूप होने से काफी गर्मी रही। सड़क पर सन्नाट सा छाया हुआ है, राहगीर धूप से बचने के लिए सिर, चेहरा ढंक कर चल रहे हैं। सुबह से ही काफी तेज धूप निकल रही है।

जिससे लोग प्रभावित है दिन में तेज धूप के साथ चल रही पछुआ हवाओं से दोपहर में शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कें खाली हो जा रही है। तापमान का असर फसलों पर भी पड़ा है।

यह भी पढ़ें-बांदा: प्रमुख सचिव के नाम से वकील को तीन महीने से मिल रही धमकी, FIR दर्ज

संबंधित समाचार