बहराइच: फखरपुर में चला बुलडोजर, दो मकानों को ढहाया
बहराइच। फखरपुर क्षेत्र में रविवार को दोबारा प्रशासन का बुलडोजर चला। नायब तहसीलदार द्वारा कब्जा हटवाने के बाद भी छप्पर रखने के चलते पुलिस को बुलडोजर की मदद लेनी पड़ी। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बबन डीहा में जल निगम द्वारा पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। अब बाउंड्री वॉल का निर्माण …
बहराइच। फखरपुर क्षेत्र में रविवार को दोबारा प्रशासन का बुलडोजर चला। नायब तहसीलदार द्वारा कब्जा हटवाने के बाद भी छप्पर रखने के चलते पुलिस को बुलडोजर की मदद लेनी पड़ी।
जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बबन डीहा में जल निगम द्वारा पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। अब बाउंड्री वॉल का निर्माण होना है। लेकिन आठ माह से निर्माण रुका हुआ है। इसका मुख्य कारण बंजर की जमीन पर दो ग्रामीणों द्वारा कब्जा करना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व नायब तहसीलदार विजय कुमार द्वारा कब्जा हटवा दिया गया था। इसके बाद भी हजारी लाल वर्मा और अलीम ने फूस का छप्पर तथा टटिया लगा लिया था। इसकी जानकारी हलका लेखपाल अरुण सिंह ने दी। साथ ही जल निगम के अवर अभियंता द्वारा सूचना दी गई।
रविवार को थानाध्यक्ष ने राजस्व कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों ग्रामीणों से कब्जा हटवा दिया गया। साथ ही फूस के मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया।
पढ़ें-मुरादाबाद: ई-रिक्शा के चार्जिंग गैरेज में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
