बहराइच: 10 दिन पहले डूबे युवक का शव बरामद, पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के सुरजीपुरवा करमुल्लापुर गांव निवासी युवक 18 मार्च को साथियों के संग घाघरा में स्नान करते समय डूब गया था। रविवार को 10वें दिन युवक का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर आगे बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के सुरजीपुरवा करमुल्लापुर …

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के सुरजीपुरवा करमुल्लापुर गांव निवासी युवक 18 मार्च को साथियों के संग घाघरा में स्नान करते समय डूब गया था। रविवार को 10वें दिन युवक का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर आगे बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के सुरजीपुरवा करमुल्लापुर गांव निवासी हर्षित सिंह 20 साल बेटा कौशल सिंह 18 मार्च को साथियों के संग घाघरा नदी में स्नान कर रहे थे। तेज बहाव में सभी बहने लगे। गोताखोरों ने दो लोगों को बाहर निकाल लिया था। जबकि हर्षित का पता एनडीआरएफ की टीम भी नहीं लगा पाई।

रविवार घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर नदी में शव उतरता दिखा। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। सभी ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: ”मन की बात” में पीएम मोदी ने नहीं किया प्रभु झूलेलाल जयंती का जिक्र, सिंधी समाज को पहुंची ठेस

संबंधित समाचार