बाराबंकी: अवध एक्सप्रेस से बरामद बालिकाओं की समस्तीपुर में होगी पेशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अवध एक्सप्रेस से बरामद सभी 6 बालिकाओं की पेशी अब समस्तीपुर बिहार के बाल कल्याण समिति के समक्ष होगी। क्षेत्रीय बालकल्याण न्याय पीठ ने शनिवार शाम यह फैसला सुनाया। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब इन बालिकाओं के माता-पिता इन्हें अपने से पूर्ण कराने के लिए पिछले एक पखवारे से यहां डेरा …

बाराबंकी। अवध एक्सप्रेस से बरामद सभी 6 बालिकाओं की पेशी अब समस्तीपुर बिहार के बाल कल्याण समिति के समक्ष होगी। क्षेत्रीय बालकल्याण न्याय पीठ ने शनिवार शाम यह फैसला सुनाया। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब इन बालिकाओं के माता-पिता इन्हें अपने से पूर्ण कराने के लिए पिछले एक पखवारे से यहां डेरा डाले हुए थे। बाल कल्याण न्याय पीठ के इस फैसले से उन्हें करारा झटका लगा है।

इन बालिकाओं को लगभग 15 दिन पहले चाइल्ड लाइन में अवध एक्सप्रेस से बरामद किया था। संदेह होने के आधार पर इन्हें संरक्षण में लेकर बाल संरक्षण गृह लखनऊ भेज दिया गया था। इसके बाद से लगातार सीडब्ल्यूसी और जिलाधिकारी से बालिकाओं के अभिभावक उन्हें अपने सुपुर्द किए जाने की मांग कर रहे थे।

इस संदर्भ में समाजसेवी महंत बीपी दास ने भी जिला अधिकारी को पत्र लिखा था। जिलाधिकारी से जवाब न मिलने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई थी तथा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। बाल कल्याण न्याय पीठ की अध्यक्ष बाला चतुर्वेदी सदस्य रचना श्रीवास्तव और राजेश शुक्ला द्वारा दिए गए निर्णय में कहा गया है कि बरामद की गई। बालिकाओं पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों तथा माता-पिता के बयान में भिन्नता पाई गई हैं।

समस्तीपुर के जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई सामाजिक अन्वेषण रिपोर्ट के अवलोकन के बाद निर्णय लिया गया कि क्षेत्राधिकार के प्रश्न पर बालिकाओं को समस्तीपुर चाइल्डलाइन को सौंपने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-रायबरेली: एक साल से सौ घरों में नहीं हो रहा उजाला, अंधेरे में गुजर रहीं हैं रातें….

संबंधित समाचार