रामपुर : सैजनी नानकार में गरजी आरडीए की जेसीबी, अवैध निर्माण ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सैजनी नानकार में आरडीए की जेसीबी गरजी और अवैध रूप से निर्माणधीन आवासों को ध्वस्त कर दिया। शहर में जगह-जगह भू माफिया द्वारा नॉन जेड ए जमीनों पर प्लाटिंग कर लोगों को ठगा जा रहा है। इसके अलावा बिना आरडीए से मंजूरी लिए प्लाटिंग की जा रही है ऐसे में जमीन खरीदकर …

रामपुर, अमृत विचार। सैजनी नानकार में आरडीए की जेसीबी गरजी और अवैध रूप से निर्माणधीन आवासों को ध्वस्त कर दिया। शहर में जगह-जगह भू माफिया द्वारा नॉन जेड ए जमीनों पर प्लाटिंग कर लोगों को ठगा जा रहा है। इसके अलावा बिना आरडीए से मंजूरी लिए प्लाटिंग की जा रही है ऐसे में जमीन खरीदकर आवास बनाने वालों को काफी क्षति हो रही है। रामपुर विकास प्राधिकण के सचिव ने कहा कि क्षति से बचने के लिए कोई भवन या भूखंड खरीदने से पहले प्राधिकरण तलपट मानचित्र अवश्य देख लें।

राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निकट स्थित सैजनी नानकार में रविवार को आरडीए की जेसीबी गरजी। शाहबाद गेट के निकट सेंट्र्रल कालोनी निवासी शाहवेज खां पुत्र आशक अली खां और बाबू खां ने खसरा संख्या 582, 583 और 584 ग्राम सैजनी नानकार निकट हामिद लान एवं तौफीक अहमद, सईद अहमद, मुईन अहमद, जमील अहमद पुत्र जमीर अहमद ने गाटा संख्या 574, 576 ग्राम सैजनी नानकार तहसील सदर पर 17750 वर्ग मीटर भूमि क्षेत्रफल में सड़क और नींव भरने का कार्य कर अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य किया गया था जिसे रविवार को आरडीए की टीम ने ध्वस्त करा दिया।

इससे पहले शाहवेज खां और बाबू खां को खसरा संख्या 582,583 ग्राम सैजनी नानकार में अनाधिकृत रूप से कराए जा रहे निर्माण को रोकने के लिए आरडीए द्वारा नौ जून 2021 को नोटिस भेजा गया था और 20 नवंबर को सुनवाई की तारीख दी गई थी। दो अगस्त को पुन: नोटिस भेजा गया और 15 दिन की अवधि में अपना पक्ष स्पष्ट किए जाने का समय दिया गया।

इसकी एक प्रति थाना गंज को भी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद 24 दिसंबर 2021 को ध्वस्तीकरण के आदेश पारित कर दिए गए और 27 दिसंबर को नोटिस चस्पा करा दिया गया। 27 मार्च 2022 को अवैध रूप से हुए निर्माण का आरडीए ने ध्वस्त करा दिया। इस मौके पर तहसीलदार सदर, क्षेत्रीय लेखपाल और भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी तैनात रही।

लोग कोई भी मकान या प्लाट खरीदने से पहले तलपट मानचित्र स्वीकृति के सम्बंध में प्राधिकरण से पुष्टि अवश्य कर लें। अनाधिकृत प्लाटिंग स्थल पर भवन, भूखंड नहीं खरीदें। ताकि, अनावश्यक आर्थिक क्षति एवं असुविधा से बचा जा सके। अनाधिकृत निर्माण को आगे भी ध्वस्त कराया जाएगा।- हेम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, सचिव रामपुर विकास प्राधिकरण

संबंधित समाचार