मुरादाबाद : प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को दिया तीन तलाक, तीसरा निकाह करना चाहता है युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। तीसरे निकाह का विरोध करने पर महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस दौरान ससुराल वालों ने महिला से कार और पांच लाख रुपये की मांग भी की। इसके लिए उसका जमकर उत्पीड़न किया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी देहात ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। तीसरे निकाह का विरोध करने पर महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस दौरान ससुराल वालों ने महिला से कार और पांच लाख रुपये की मांग भी की। इसके लिए उसका जमकर उत्पीड़न किया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी देहात ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश कुंदरकी पुलिस को दिया है।

कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह अप्रैल 2017 में पाकबड़ा के गांव उमरी सब्जीपुर निवासी युवक से हुआ था। युवक खुद को डॉक्टर बताता है। पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद से पति ने मायके से कार और पांच लाख रुपये लाने की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। इस दौरान उसने बेटे को जन्म दिया, मगर पति का व्यवहार नहीं बदला। आरोपी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

पता चला कि उसके पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध है, जिससे उसने निकाह भी कर लिया है। घर बचाने के लिए पीड़िता सौतन को भी बर्दाश्त कर लिया। मगर, आरोपी दूसरी पत्नी की बहन से तीसरा निकाह करने की फिराक में है। इसकी जानकारी होने पर महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। मामले को निपटाने के लिए 24 मार्च को पीड़िता के मायके वालों ने आरोपी पति को बुलाकर मान-मनौव्वल की। इसके बाद वह पीड़िता को अपने साथ ले गया।

पीड़िता के अनुसार पति ने उसे बीच रास्ते में ही बाइक से उतार दिया और धमकाने लगा। कहा कि तूने दहेज की मांग पूरी नहीं कराई और अब तीसरे निकाह का भी विरोध कर रही है। इसके बाद आरोपी ने उसे सरेराह लातघूंसों और डंडों से पीटा और तीन तलाक देकर बीच रास्ते में ही छोड़कर चला गया। किसी तरह पीड़िता मायके पहुंची और मां के साथ जाकर अपना मेडिकल कराया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पहले भी पति उसके साथ मारपीट कर चुका है, जिसकी शिकायत सितंबर 2018 में की थी। हालांकि उस समय कुन्दरकी पुलिस ने समझौता करा दिया था। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने कुंदरकी एसओ को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार