दुनियाभर की हजारों महिलाओं को पछाड़कर मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022 के फाइनल में पहुंची लखनऊ की पूर्ति सजवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दुनियाभर की हजारों महिलाओं को पछाड़ कर राजधानी की पूर्ति सजवान ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता के ग्यारहवें संस्करण के फाइनल राउंड में प्रवेश किया। उनकी कामयाबी से प्रदेश में खुशी का माहौल है। पूरे प्रदेश का मस्तक गौरव से उठ गया। इस प्रतियोगिता में इंडिया, सिंगापुर, यूएई, जर्मनी जैसे विभिन्न देशों से …

लखनऊ। दुनियाभर की हजारों महिलाओं को पछाड़ कर राजधानी की पूर्ति सजवान ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता के ग्यारहवें संस्करण के फाइनल राउंड में प्रवेश किया। उनकी कामयाबी से प्रदेश में खुशी का माहौल है। पूरे प्रदेश का मस्तक गौरव से उठ गया। इस प्रतियोगिता में इंडिया, सिंगापुर, यूएई, जर्मनी जैसे विभिन्न देशों से विवाहित भारतीय महिलाओं ने हिस्सा लिया।

मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड की प्रतियोगिता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है, और यह उसका ग्यारहवां संस्करण है। पूर्ति राजधानी की रहने वाली है। उन्होंने सीएमएस अलीगंज से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। बाद में इन्होने जयपुरिया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट से एमबीए की पढ़ाई की। बाद में बैंक फेडरल और अंतर्राष्ट्रीय बैंक बर्किलेस में सात साल तक नौकरी की। उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें मौका मिला तो पूरी क्षमता प्रदर्शन के साथ अपने काम को किया, जो आज इस मुकाम पर पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें:- कानपुर: शिवली में महिला की हत्या कर शव जलाया, फॉरेंसिक टीम ने एकत्रित किये साक्ष्य 

संबंधित समाचार