मेरठ: बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, रंजिश के चलते युवक की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले के रोहटा थाना के उकसिया गांव में रंजिश के चलके बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की और एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गोली लगने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रोहटा पुलिस और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों …

मेरठ। जिले के रोहटा थाना के उकसिया गांव में रंजिश के चलके बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की और एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गोली लगने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रोहटा पुलिस और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में एक माह पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

रंजिश के चलते की गई हत्या

हत्या की सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि जांच में पता चला है की एक माह पहले मामला हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। लेकिन उस समय थाने में जानकारी नहीं दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। शव के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मरने वाला युवक खेती करता था।

पढ़ें-मायावती ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, सेना में भर्ती को लेकर उठाए सवाल

संबंधित समाचार