वाराणसी: यूपी बोर्ड परीक्षा में 42 केंद्र अध्यक्षों की लापरवाही आई सामने, प्रमुख सचिव ने जताई नाराजगी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से चल रही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शुरुआती दौर से ही खामियां देखने को मिल रही हैं। शासन के आदेश के बावजूद भी कई केंद्र अध्यक्ष डे-टू-डे शिक्षकों की उपस्थिति का विवरण वेबसाइट पर अपलोड नहीं कर रहे हैं। इस मामले में प्रमुख सचिव ने …
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से चल रही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शुरुआती दौर से ही खामियां देखने को मिल रही हैं। शासन के आदेश के बावजूद भी कई केंद्र अध्यक्ष डे-टू-डे शिक्षकों की उपस्थिति का विवरण वेबसाइट पर अपलोड नहीं कर रहे हैं।
इस मामले में प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई है। तत्काल शिक्षकों की उपस्थिति का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर करने का निर्देश दिया है। वाराणसी जिले के 42 परीक्षा केंद्रों के केंद्र अध्यक्ष ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक परीक्षा के दौरान शिक्षकों सहित अन्य कर्मियों की उपस्थिति का विवरण अपलोड नहीं किया है।
DIOS डॉ. विनोद राय ने संबंधित केंद्र अध्यक्षों को रविवार की शाम तक शिक्षकों के उपस्थिति का विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी लापरवाही देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकता से कम कक्ष निरीक्षकों की शिकायत का मामला लगातार सामने आ रहा है।
कई केंद्र अध्यक्ष अपने यहां कक्ष निरीक्षक मिलने की शिकायत कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने अब परीक्षा में बेसिक के भी अध्यापकों की ड्यूटी लगा दी हैं, लेकिन उसके बाद भी कक्ष निरीक्षकों की कमी लगातार बनी हुई है।
पढ़ें- गाजीपुर: प्रधान प्रतिनिधि के सीने में अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
