आजमगढ़: अनियंत्रित कार की टक्कर से चार की मौत, आठ की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में NH-233 पर दोपहर 3 बजे एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मिठाई की दुकान में घुस गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में NH-233 पर दोपहर 3 बजे एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मिठाई की दुकान में घुस गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, घायलों को जिले के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां पर अन्य सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं, एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही चंद कदम दूरी पर स्थित थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे। इसके बाद सभी घायलों को इलाज कि लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जिसमें 6 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि पूरी घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। इस मामले में परिजनों को जानकारी दे दी गई है और सभी शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी घायलों का इलाज जारी है।

पढ़ें- लखनऊ: विधानसभा में मिले सीएम योगी और अखिलेश, कंधे पर रखा हाथ

संबंधित समाचार