हरदोई: कुल्हाड़ी मारकर महिला की हुई हत्या, मौके से पति फरार
हरदोई। पति के साथ मजार पर चादर चढ़ाने गए महिला की सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही महिला का पति फरार है। जानकारी के अनुसार थाना मझिला के ग्राम कंजई निवासिनी 32 साल की प्रीति रविवार की शाम अपने गांव से मुरादपुर मजार पर चादर चढ़ाने …
हरदोई। पति के साथ मजार पर चादर चढ़ाने गए महिला की सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही महिला का पति फरार है। जानकारी के अनुसार थाना मझिला के ग्राम कंजई निवासिनी 32 साल की प्रीति रविवार की शाम अपने गांव से मुरादपुर मजार पर चादर चढ़ाने आई थी।
सोमवार की सुबह मजार के अंदर उसका रक्तरंजित शव पड़ा पाया गया। उसके सिर पर पीछे से कुल्हाड़ी से वार किया गया घटनास्थल पर रक्त रंजित कुल्हाड़ी भी पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है हालांकि महिला का पति अभी फरार है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर घटना का खुलासा जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि मृतका का मानसिक रूप से अस्वस्थ था उसी की झाड़-फूंक कराने के लिए दोनों यहां आया करते थे।
पढ़ें- जब पंजाब में घर-घर राशन पहुंचाया जाएगा, तो दूसरे राज्यों के लोग भी इसकी मांग करेंगे: केजरीवाल
