एमएलसी चुनाव : डीएम ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन मतदान के लिए सोमवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मेथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केंद्र पर सभी जरूरी इंतजाम करने, केंद्र पर कक्ष में प्रकाश, बिजली व्यवस्था, पेयजल इंतजाम के साथ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन मतदान के लिए सोमवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मेथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केंद्र पर सभी जरूरी इंतजाम करने, केंद्र पर कक्ष में प्रकाश, बिजली व्यवस्था, पेयजल इंतजाम के साथ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों और केंद्र के प्रबंधकों से कहा कि मतदान और मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराने की जिम्मेदारी निष्ठा और गंभीरतापूर्वक निभाई जानी है। इसमें कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र मुरादाबाद-बिजनौर सीट के चुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना कराई जाएगी। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
ये भी पढ़ें : केंद्रीय टीम ने गांवों में किया मातृत्व वंदना योजना का सर्वे, लाभार्थियों से लिया फीडबैक
