रायबरेली में मुख्तार अंसारी के काफिले में जोड़े गए दो अतिरिक्त वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। यूपी के बांदा जिले में निरुद्ध बाहुबली व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ कोर्ट में पेशी पर आते-जाते समय रायबरेली सीमा में काफिले के साथ दो अतिरिक्त वाहन जोड़े गए थे। पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार का काफिला निकाला गया है। मुख्तार अंसारी को लखनऊ में शत्रु संपत्ति फर्जी दस्तावेज …

रायबरेली। यूपी के बांदा जिले में निरुद्ध बाहुबली व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ कोर्ट में पेशी पर आते-जाते समय रायबरेली सीमा में काफिले के साथ दो अतिरिक्त वाहन जोड़े गए थे। पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार का काफिला निकाला गया है। मुख्तार अंसारी को लखनऊ में शत्रु संपत्ति फर्जी दस्तावेज मामले में पेशी पर ले जाना था। उनका रास्ता बांदा जेल से फतेहपुर, रायबरेली होते हुए तय किया गया था।

सोमवार की सुबह रायबरेली के गेगासो सीमा पर जैसे ही मुख्तार का काफिला जिले की सीमा में प्रवेश हुआ , काफिले ने पुलिस की दो अतिरिक्त गाडियां काफिले में जोड़ दी गई थी। मुख्तार को एंबुलेंस में रखा गया था। यह काफिला लालगंज, गुरुबक्सगंज, बछरावां होते हुए चुरूवा बार्डर से लखनऊ की सीमा में प्रवेश हुआ।दोपहर बाद वापस लौटते समय भी इसी रास्ते से उसको बांदा ले जाया गया है ।

बेटे के आरोपों को लेकर रही चौकसी

मुख्तार को लखनऊ ले जाने को लेकर उनके बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने इंटरनेट मीडिया पर कई ट्वीट -रिट्वीट किए थे । जिसमे उन्होंने अपने पिता की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी । इस ट्वीट को देखते हुए प्रशासन काफी सजग रहा । यही नहीं आम लोगों में भी मुख्तार को लेकर काफी उत्सुकता रही । जिले में जगह जगह पर लोग मुख्तार के काफिले को देखने के लिए सड़क के किनारे खड़े थे।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से, सरकार के साथ तैयारियों में जुटा विपक्ष

संबंधित समाचार