अयोध्या: पहले दिन की हड़ताल रही सफल, कई एटीएम भी रहे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ सोमवार से बैंक कर्मियों सहित कई सरकारी संगठनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए कामकाज ठप रखा। हड़ताल में बैंकिंग उद्योग के संगठन ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन, बीइएफए ने भाग लिया। प्रदेश के यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सहायक महामंत्री …

अयोध्या। सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ सोमवार से बैंक कर्मियों सहित कई सरकारी संगठनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए कामकाज ठप रखा। हड़ताल में बैंकिंग उद्योग के संगठन ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन, बीइएफए ने भाग लिया। प्रदेश के यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सहायक महामंत्री केके रस्तोगी के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की बारह सूत्रीय मांगों और बैंक यूनियन्स की आठ मांगों के समर्थन में जनपद के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे।

बैंक कर्मियों ने इंडियन बैंक अंगूरी बाग शाखा के सामने विशाल प्रदर्शन कर सभा कर भारत सरकार की श्रमिक विरोधी, बैंको के निजीकरण की नीति, न्यू पेंशन नीति, बैंकों मे आउट सोर्सिंग नीति, ब्याज कम करने और फालतू सर्विस चार्ज लेने, पेंशन अपडेशन न करने की नीति की निंदा की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स अयोध्या के संयोजक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा की इस हड़ताल को बैंकिंग उद्योग के जो संगठन हड़ताल पर नहीं है उन सभी का नैतिक समर्थन प्राप्त है।

हड़ताल सफल रही। राष्ट्रीयकृत बैंको में जनता का कार्य प्रभावित रहा। कुछ एटीएम खुले रहे। कुछ बंद रहे। अधिकारी संगठन हड़ताल पर नहीं रहा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और प्राइवेट बैंको में हड़ताल का प्रभाव नही रहा। सभा के अंत में केके रस्तोगी ने बताया कि 29 मार्च को प्रात: काल 9.30 बजे अयोध्या जनपद के सभी बैंक कर्मी बैंक ऑफ बड़ौदा ख्वाशपुरा शाखा के सामने एकत्र होकर विशाल प्रदर्शन कर सभा करेंगे और हड़ताल को सफल बनाएंगे।

एलआईसी कर्मी भी हड़ताल पर रहे

एलआईसी, आईपीओ व सार्वजनिक संस्थानों में भी निजीकरण की नीति के खिलाफ भारतीय जीवन बीमा निगम में के कर्मचारियों ने भी हड़ताल की। बेनीगंज स्थित एलआईसी के मंडल कार्यालय पर कर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आरडी आनंद ने रिक्त पदों पर भर्ती करने की मांग की।

यह भी पढ़ें:-बरेली: सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजे कर्मचारी, दो दिवसीय हड़ताल शुरू

संबंधित समाचार