रामपुर : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, चार के खिलाफ मुकदमा
बिलासपुर (रामपुर) ,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्याकर दी।इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सर्किल क्षेत्र के खजुरिया थाने के गांव गोधी में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पाकर गांव पहुंचे मायके …
बिलासपुर (रामपुर) ,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्याकर दी।इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सर्किल क्षेत्र के खजुरिया थाने के गांव गोधी में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पाकर गांव पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा तहसीलदार सुनील कुमार भी पहुंच गए। दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका फूलजहां के भाई शुऐब की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका का पति सादिक मौके से फरार बताया जाता है। मृतका के ससुरालियों ने बताया कि फूलजहां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मायके वालों का आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करते थे। उन्होंने ही गला घोंटकर हत्या की है। वह दोषी ससुरालियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। खजुरिया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।ज्ञात हो कि मृतक विवाहिता का निकाह चार साल पहले हुआ था और उसके दो बच्चे भी हैं।
