बरेली: महाराजा अग्रसेन कॉलेज में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 71 छात्र-छात्राओं का चयन
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें एक दो नहीं बल्कि कई कंपनियां शामिल हुई। सभी कंपनियों में कॉलेज से 71 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने किया। कुल 191 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग कॉलेज के प्लेसमेंट …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें एक दो नहीं बल्कि कई कंपनियां शामिल हुई। सभी कंपनियों में कॉलेज से 71 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने किया।
कुल 191 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
कॉलेज के प्लेसमेंट ऑफिसर अंकुर गुप्ता ने बताया महाविद्यालय में छात्रों के जॉब के लिए बजाज कैपिटल, रिलायंस कैपिटल, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, फ्लिपकार्ट, टीवीएचएल, आदि कंपनियां शामिल हुई थी। वहीं, इसमें शाहजहांपुर के राज इंटरनेशनल स्कूल ने भी छात्रों का इंटरव्यू लिया। प्लेसमेंट सेल के सदस्य शोभित अग्रवाल ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में 191 छात्र एवं छात्राओं ने साक्षात्कार दिया।
पहले दिया गया प्रशिक्षण
वहीं, कॉलेज की डॉक्टर गुंजन अग्रवाल ने बताया कि मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन लिमिटेड के मोहम्मद परवेज आलम ने इंटरव्यू व ग्रुप डिस्कशन के बारे में पहले छात्रों को प्रशिक्षण दिया। जिससे अधिक से अधिक छात्रों का चयन हो सके। वहीं, प्लेसमेंट सेल के सदस्य सदस्य राजपाल वर्मा ने छात्र एवं छात्राओं को इंटरव्यू के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन निशा परवीन ने किया।
यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में इस मौके पर डॉ. नीतू शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. विजय कुमार सिंहाल, डॉ. मीनाक्षी चंद्रा, डॉ. केके मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित, 74 हस्तियों को मिलेगा सम्मान
