बहराइच: सऊदी गए युवक की मौत, एजेंट पर शक जता रहे परिजन
जरवल रोड/ बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में जरवल रोड के रुदाईन गांव निवासी युवक एजेंट के माध्यम से मार्च में सऊदी गया था। वहां पर 10 मार्च को फांसी के फंदे से शव लटकता मिला। पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर शव घर भेजने और एजेंट के भूमिका की जांच किए जाने …
जरवल रोड/ बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में जरवल रोड के रुदाईन गांव निवासी युवक एजेंट के माध्यम से मार्च में सऊदी गया था। वहां पर 10 मार्च को फांसी के फंदे से शव लटकता मिला। पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर शव घर भेजने और एजेंट के भूमिका की जांच किए जाने की मांग की है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम रुदाईन निवासी प्रेम चंद्र वर्मा काफी गरीब है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में कहा है कि ग्राम हरचंदा निवासी एजेंट एहसान पुत्र इंसान पुत्र को एक मार्च को सऊदी बकरी चराने के लिए ले गया। वहां पर बेटा मेहनत से काम करता था। 10 मार्च को प्रेम चंद्र के मोबाइल पर एजेंट द्वारा फोन कर बताया जाता है कि पुत्र अरुण ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
जबकि उसी दिन पुत्र से बात हुई थी। जिसमें सब ठीक था। ऐसे में एजेंट की भूमिका संदिग्ध लग रही है। शव घर भेजने और एजेंट के भूमिका की जांच के लिए थाने में तहरीर दी। फिर भी कोई कार्यवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
