सामाजिक समरसता मंच ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
अयोध्या। सामाजिक समरसता मंच मवई खण्ड द्वारा नैयामऊ के बाबा चतुर गिरि के स्थान पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत शिवकुमार दास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कसौंधन व कार्यक्रम संयोजक भाईलाल यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कवि सम्मेलन का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय कवि विख्यात मिश्रा,व्याख्या मिश्रा, …
अयोध्या। सामाजिक समरसता मंच मवई खण्ड द्वारा नैयामऊ के बाबा चतुर गिरि के स्थान पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत शिवकुमार दास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कसौंधन व कार्यक्रम संयोजक भाईलाल यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कवि सम्मेलन का शुभारम्भ किया।
राष्ट्रीय कवि विख्यात मिश्रा,व्याख्या मिश्रा, शशि श्रेया, ओम शर्मा ओम और हरीश सजल ने अपनी ओजपूर्ण कविताओं के माध्यम से समां बांधा। इससे पूर्व राधेलाल यादव के नेतृत्व में फगुआ का गायन किया गया। इस अवसर पर फूलों की होली भी खेली गयी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार पी.एन. द्विवेदी ने कहा कि भगवान श्रीराम सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। भगवान राम अयोध्या से जब वन के लिए निकले तब सबसे पहले निषादराज को गले लगाया। शबरी के जूठे बेर खाए,वानर,भालू आदि को संगठित किया। गीधराज जटायू को गले लगाया,अन्त्येष्टि की उनको पिता तुल्य माना ऐसे सभी लोगों को आत्म सम्मान बढ़ाने का काम राम ने किया।

पीएन.द्विवेदी ने कहा कि भगवान राम ने माता सीता त्याग किया ही नहीं। इस कथा को राम चरितमानस में बाद में जोड़ा गया है। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योगी के शासन और मोदी के राशन ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली और सबके लिए काम करने वाली पार्टी है।
भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। राम मंदिर निर्माण कार्य हो या जनता से जुड़ी अनेकों योजनाओं की शुरूआत मोदी और योगी सरकार में हुआ। रामचन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार बिना भेदभाव के सबके हित में काम करती है।
सामाजिक समरसता विभाग के प्रान्तीय टोली के सदस्य बृजनन्दन राजू ने कहा कि भगवान राम से बढ़कर सामाजिक समसरता का दूसरा उदाहरण हो ही नहीं सकता। राम का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है। राजू ने कहा कि राम ने समाज के लोगों को संगठित कर रावण जैसी अजेय शक्ति को परास्त किया था।

कार्यक्रम के संयोजक भाईलाल यादव व सह संयोजक राकेश तिवारी ने अतिथियों को भगवान श्रीराम का चित्र भेंटकर व पटका पहनाकर स्वागत किया। विधायक रामचन्द्र यादव ने कवियों को भगवान राम का चित्र व पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख जितेन्द्र तिवारी एडवोकेट,बजरंग दल के रमेश तिवारी एडवोकेट,पूर्व प्रधान ललित कुमार,राम सिंह यादव, प्रवीण कुमार यादव, राघवेन्द्र मिश्र, इन्द्रराज यादव, अभिषेक यादव, संतोष पाल व रमेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बहादुर सिंह एडवोकेट ने किया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: सीएचसी में नहीं है एंटी रेबीज इंजेक्शन, अस्पताल के चक्कर काट रहे मरीज
