हरदोई: बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान, ठेला-ठेलिया वालों को खदेड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अभियान शुरू किया। इस दौरान चौराहों के आस-पास और सड़कों के किनारे अतिक्रमण फैलाने वालों को खदेड़ा गया। इस बीच सिनेमा चौराहा पर बगैर नंबर की 3 बाइक सीज की गई। 52 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा 1,43000 रुपए जुर्माने के …

हरदोई। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अभियान शुरू किया। इस दौरान चौराहों के आस-पास और सड़कों के किनारे अतिक्रमण फैलाने वालों को खदेड़ा गया। इस बीच सिनेमा चौराहा पर बगैर नंबर की 3 बाइक सीज की गई। 52 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा 1,43000 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए।

शहर में लगातार अतिक्रमण बढ़ने से आए दिन सड़कों पर जाम से जूझने की शिकायतें आने लगी थी। इसी के चलते सीओ ट्रैफिक हेमंत उपाध्याय ने सोमवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव, कोतवाली शहर के एसएचओ दीपक शुक्ला व सदर चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह के साथ सिनेमा चौराहा से सोल्ज़र बोर्ड चौराहा, सोल्ज़र बोर्ड चौराहा से अस्पताल चौराहा, अस्पताल चौराहा से महिला अस्पताल गेट, महिला अस्पताल गेट से पुलिस लाइन तिराहा (तिकुनियां पार्क) तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया।

इस दौरान सड़कों के किनारे फुटपाथ और दुकानों के सामने सामान लगाने वालों को बेदखल किया गया। इसी दौरान सिनेमा चौराहा पर गाड़ियों की चेकिंग की गई। जिसमें 3 बगैर नंबर की बाइक सीज़ की गई। 52 लोगों का ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ करने पर उनका चालान किया गया। साथ ही 1,43000 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए। अभियान के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

संबंधित समाचार