उन्नाव: लोडर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। नगर के मोहल्ला पश्चिम टोला निवासी उपदेश तिवारी का 20 वर्षीय पुत्र गोलू तिवारी अपनी बाइक से कटरा जा रहा था। तभी कोतवाली गेट के नजदीक पहुंचते ही पीछे से जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दी। इसी बीच लोडर नाले में फंस गई। लोडर चालक द्वारा बैक करते वक्त दोबारा …

उन्नाव। नगर के मोहल्ला पश्चिम टोला निवासी उपदेश तिवारी का 20 वर्षीय पुत्र गोलू तिवारी अपनी बाइक से कटरा जा रहा था। तभी कोतवाली गेट के नजदीक पहुंचते ही पीछे से जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दी। इसी बीच लोडर नाले में फंस गई।

लोडर चालक द्वारा बैक करते वक्त दोबारा युवक के ऊपर लोडर चढ़ गया जिसके बाद लोडर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया और नाकेबंदी कर लोडर और चालक को अपनी हिरासत में ले लिया। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें:-भाजपा नेता और लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता ने राजनीति से लिया संन्यास, आपातकाल में काट चुके हैं जेल

संबंधित समाचार