बांदा: फांसी लगाकर वृद्ध ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा हड़कंप
बांदा। अमरूद के पेड़ में फांसी लगाकर एक 60 साल के वृद्ध गोपाल ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना के मुताबिक बेटे की मौत के बाद से बुजुर्ग तनाव में था। परिजनों ने बताया कि 15 साल पहले मृतक के बेटे का निधन हो गया …
बांदा। अमरूद के पेड़ में फांसी लगाकर एक 60 साल के वृद्ध गोपाल ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना के मुताबिक बेटे की मौत के बाद से बुजुर्ग तनाव में था।
परिजनों ने बताया कि 15 साल पहले मृतक के बेटे का निधन हो गया था तब से वह मानसिक रूप से तनाव में रहता था। इसके चलते वृद्ध ने खुदकुशी की है। वहीं, परिजन कल्लू राजपूत ने बताया कि गोपाल अपना खाना पीना अलग बनाता था।
सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
