कानपुर: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन, बीकानेर से लखनऊ के लिए भरेगी रफ्तार
कानपुर। रेलवे ने यात्रियों के लिए एक खास निर्णय लिया है। जल्द ही वो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने वाले हैं। इस क्रम में एकतरफा स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर भी रुकेगी। बीकानेर के लिए चलाई जाने वाली गाड़ी ट्रेन दो 2 अप्रैल से शुरू किया जायेगा। यह ट्रेन सिर्फ बीकानेर से लखनऊ के लिए रफ्तार …
कानपुर। रेलवे ने यात्रियों के लिए एक खास निर्णय लिया है। जल्द ही वो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने वाले हैं। इस क्रम में एकतरफा स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर भी रुकेगी। बीकानेर के लिए चलाई जाने वाली गाड़ी ट्रेन दो 2 अप्रैल से शुरू किया जायेगा।
यह ट्रेन सिर्फ बीकानेर से लखनऊ के लिए रफ्तार भरेगी। इस ट्रेन का संचालन एक तरफा यानी कि वन वे होगा। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है टूरिस्ट प्लेसिस पर घूमने जाने वाले आती हो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने इस ट्रेन की शुरुआत की है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर शिवम शर्मा ने अवगत कराया है कि मुसाफिरों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने बीकानेर व लखनऊ के बीच ट्रेन संख्या 04793 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह एक तरफा ट्रेन होगी यानी कि सिर्फ बीकानेर से लखनऊ के लिए रफ्तार भरेगी।
इस क्रम में ट्रेन संख्या 04793 स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल शनिवार को बीकानेर से दोपहर 4:30 पर चलकर फर्रुखाबाद कन्नौज रेल मार्ग से होते हुए, अगले दिन सुबह 11:46 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां इस ट्रेन को 10 मिनट का ठहराव दिया गया है। इसके बाद यह ट्रेन रवाना होकर 2:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इस समर स्पेशल ट्रेन को नोखा, नागौर, डेगाना मकराना, कुचामन सिटी फुलेरा, जयपुर गांधीनगर,दोसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा,मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव में भी ठहराव दिया गया है।
पढ़ें- इटावा: खड़ी बस से हुई तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर
