Russia Ukraine War : पुतिन पर दिए विवादित बयान पर बाइडेन ने कहा, ‘मैं माफी नहीं मांगने वाला, आक्रमण पर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहा था’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि यूरोप में सप्ताहांत में की गई उनकी टिप्पणी कि उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ‘‘सत्ता में नहीं रह सकते’’, यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर उनका स्वभाविक आक्रोश था और यह रूस में सत्ता परिवर्तन के संबंध में अमेरिकी नीति में किसी भी बदलाव का संकेत …

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि यूरोप में सप्ताहांत में की गई उनकी टिप्पणी कि उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ‘‘सत्ता में नहीं रह सकते’’, यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर उनका स्वभाविक आक्रोश था और यह रूस में सत्ता परिवर्तन के संबंध में अमेरिकी नीति में किसी भी बदलाव का संकेत नहीं है। बाइडेन ने अपने उस बयान के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया, जिसके संबंध में उनका प्रशासन पिछले कई दिनों से सफाई दे रहा है।

मैं माफी नहीं मांगने वाला-बाइडेन
बाइडेन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं अपनी बात पर कायम हूं। बात बस यह है कि मैं पुतिन के रवैये को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहा था… जो बेहद क्रूरता से चीजें को अंजाम दे रहे हैं। मैं यूक्रेन के उन पीड़ित परिवारों से मिलकर ही लौटा था।’’ यूरोप में उनकी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं ना तब और ना अभी नीति परिवर्तन की बात कर रहा हूं। मैं बस स्वभाविक आक्रोश व्यक्त कर रहा था और इस संबंध मैं माफी नहीं मांगने वाला।’’ बाइडेन ने पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘यह शख्स (पुतिन) सत्ता में नहीं रह सकता।’’ बाइडेन ने कुछ सवालों के जवाब में कहा था कि पुतिन के नरसंहार में शामिल होने और उसे जारी रखने के बढ़ते प्रयास… ‘‘को देखकर पूरी दुनिया कह रही है कि हे भगवान, यह शख्स क्या कर रहा है?’’

यूक्रेन में अमेरिकी सेना की तैनाती नहीं-बाइडेन
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन में अमेरिकी सेना की किसी भी संभावित तैनाती का खंडन करते हुए कहा कि उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने पोलैंड में अमेरिकी सैनिकों द्वारा यूक्रेन के सैनिकों को प्रशिक्षित करने की बात कही थी। पोलैंड में 82वें एयरबोर्न डिवीजन की अपनी यात्रा के दौरान बाइडेन ने कहा था कि अमेरिकी सैनिकों को यूक्रेनी बहादुरी के कई उदाहरण दिखाई देंगे, जब वे ‘वहां’ होंगे।

मैं सैनिकों से बात कर रहा था-अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने अपनी पिछली टिप्पणियों के बारे में सोमवार को पूछे गए एक सवाल का जवाब में कहा, आप इस तरह से शब्दों की व्याख्या करते हैं। मैं सैनिकों से बात कर रहा था। हम सैनिकों को प्रशिक्षित करने में मदद करने के बारे में बात कर रहे थे। इसका मतलब है कि यूक्रेन के सैनिक जो पोलैंड में हैं। रूस द्वारा रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर उन्होंने कहा, इससे एक महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया शुरू होगी। दुनिया बहुत कुछ जानना चाहती है। मैं उन्हें यह नहीं बता रहा हूं कि प्रतिक्रिया क्या होगी।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की संसद में पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 31 मार्च को होगी बहस

संबंधित समाचार