मुरादाबाद : एक अप्रैल से कांच के उत्पादों की कीमतों में हो सकती है बढ़ोत्तरी
मुरादाबाद/अमृत विचार। शहर में फिरोजाबाद के कांच से बने उत्पाद दुनियाभर में चमक बिखेरते हैं, लेकिन केमिकल और कच्चे माल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होने से चमक फीकी पड़ रही है। वहीं कारोबारियों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। जिससे निर्यातकों ने उत्पाद के दाम 20 से 30 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं। …
मुरादाबाद/अमृत विचार। शहर में फिरोजाबाद के कांच से बने उत्पाद दुनियाभर में चमक बिखेरते हैं, लेकिन केमिकल और कच्चे माल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होने से चमक फीकी पड़ रही है। वहीं कारोबारियों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। जिससे निर्यातकों ने उत्पाद के दाम 20 से 30 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं। हर साल एल्युमिनियम और पीतल में जड़े कांच के उत्पादों का निर्यात अमेरिका, यूके समेत अन्य देशों में किया जाता है। जिससे करीब छह से सात हजार करोड़ रुपये के आर्डर मिलते हैं। लेकिन घरेलू बाजारों में कांच के उत्पादों में वृद्धि होने की संभावनाए बढ़ गई हैं।
रूस व यूक्रेन लड़ाई का असर तेल ही नहीं अब कांच में इस्तेमाल होने वाले केमिकल पर भी दिखाई दे रहा है। इनके बढ़ते दामों का असर होने वाले स्प्रिंग फेयर में भी देखने को मिल सकता है। क्योंकि जो टेबल टॉप पहले ग्राहकों को 6000 की मिलती थी। अब उसके दाम बढ़कर 8000 पहुंच गए हैं। हालांकि शहर के 50 से अधिक निर्यातक कांच के आइटम खरीदते हैं। निर्यातकों की मानें तो हर माह फिरोजाबाद से कांच के बने उत्पादों को आर्डर पर मंगवाया जाता है। इसके बाद निर्यातक घरेलू व डेकोरेटिव आइटमों को विदेशी ग्राहकों के लिए तैयार कर पाते हैं। लेकिन पहले की अपेक्षा कच्चा माल महंगा होने से इसके बने उत्पादों की लागत भी बढ़ गई है। आने वाली एक अप्रैल से दामों में और इजाफा होने की संभावना है।
कांच के कच्चे माल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। और भी होने की संभावनाए है। मुरादाबाद के करीब 40 से 50 निर्यातकों को कांच के बने उत्पाद देता हूं। हर माह करीब एक से दो लाख के डेकोरेटिव आर्डर मिलते हैं। – आशु मित्तल, कांच व्यापारी, फिरोजाबाद
शहर में पीतल के उत्पादों में कांच को जड़ा जाता है। जिससे उत्पाद ज्यादा आकर्षक दिखता है, लेकिन कांच के दाम बढ़ने से उत्पाद की लागत बढ़ी है। इससे उत्पाद बढ़ोत्तरी हुई है। – नावेद उर रहमान, अध्यक्ष, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोटर्स सिएश्न
ये भी पढ़ें : बिजली के 1.5 करोड़ रुपये लेकर लापता हुए 20 हजार उपभोक्ता
