मुरादाबाद : सैमसंग ने बाजार में उतारा कम कीमत का गैलेक्सी ए-13 4जी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सैमसंग ने बाजार में अपना कम कीमत वाला गैलेक्सी ए-13 4जी एंड्रॉयड फोन उतारा है। फोन अपने फीचर्स की वजह से बाजार में धमाल मचा रहा है। यह गैलेक्सी ए-13 4जी अपने फीचर्स से युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है। फोन में 4+64 जीबी स्टोरेज, 4+128 जीबी स्टोरेज और 6+128 जीबी स्टोरेज …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सैमसंग ने बाजार में अपना कम कीमत वाला गैलेक्सी ए-13 4जी एंड्रॉयड फोन उतारा है। फोन अपने फीचर्स की वजह से बाजार में धमाल मचा रहा है। यह गैलेक्सी ए-13 4जी अपने फीचर्स से युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है। फोन में 4+64 जीबी स्टोरेज, 4+128 जीबी स्टोरेज और 6+128 जीबी स्टोरेज में मिलता है। इसकी कीमत बाजार में कुल 15000 रुपये रखी गई है।

विशेषज्ञ कुमार हरिओम की माने तो सैमसंग के फोन एंड्रॉयड फोनों में सबसे ज्यादा पसंदीदा है। सैमसंग फोन में मिलने वाले फीचर्स, उसकी स्क्रीन कहीं ना कहीं एप्पल के फोनों को टक्कर देती है। इस बात में कोई दो राय नहीं है। दरअसल लांच गैलेक्सी ए-13 4जी की बात करें। तो इसमें 6.6-इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया है।

साथ ही 5000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है और 25 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। अगर कैमरे की बात करें तो 50+5+2+2 कैमरा और आठ मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसमें ब्लैक, वॉइट और लाइट ब्लू कलर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ऑक्टा कोर का 2 गीगाहर्टज का प्रोसेसर है। साथ ही एंड्रायड 12 पर काम करता है। इसमें टाइप सी चार्जर दिया गया है। यह फोन रेडमी नोट 11 को टक्कर देगा।

ये भी पढ़ें : एक अप्रैल से कांच के उत्पादों की कीमतों में हो सकती है बढ़ोत्तरी

संबंधित समाचार