बहराइच: नकली चांदी के जेवरात के साथ युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, एक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के टेपरा बाजार में मंगलवार को दो युवक नकली चांदी के जेवरात बिक्री के लिए लेकर पहुंचे। दुकानदार ने जेवरात नकली देखा। शोर मचाने पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। सुजौली थाना क्षेत्र के सुजौली टेपरा बाजार में मित्तल सोनी सराफा की …

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के टेपरा बाजार में मंगलवार को दो युवक नकली चांदी के जेवरात बिक्री के लिए लेकर पहुंचे। दुकानदार ने जेवरात नकली देखा। शोर मचाने पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

सुजौली थाना क्षेत्र के सुजौली टेपरा बाजार में मित्तल सोनी सराफा की दुकान का संचालन करते हैं। मंगलवार दोपहर में दो युवक मित्तल की दुकान पर चांदी के जेवरात बिक्री करने पहुंचे। जेवरात पर व्यवसाई को संदेह हुआ तो उसने जांच की। जांच के दौरान जेवरात नकली निकली।

इस पर सराफा व्यापारी ने शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू पुत्र कुंज बिहारी निवासी कोतवाली नानपारा लखैया बताया।

साथ ही फरार दूसरे साथी का नाम ओमप्रकाश बताया। ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले पकड़े गए युवक को कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज कार्यवाई की जाएगी।

पढ़ें- हरदोई: ननिहाल में रह रहे युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार