अमरोहा : डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले डॉक्टरों का वेतन काटने के दिए निर्देश
अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इससे अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, दंत चिकित्सक कक्ष , नेत्र रोग विशेषज्ञ ,पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न वार्डों की गहनता से निरीक्षण किया। जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर …
अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इससे अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, दंत चिकित्सक कक्ष , नेत्र रोग विशेषज्ञ ,पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न वार्डों की गहनता से निरीक्षण किया। जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपने कक्ष से नदारद मिले। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी कार्यवाही करने की हिदायत के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सभी अनुपस्थित डॉक्टरों के तत्काल प्रभाव से एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि डॉक्टर को भगवान का रूप समझा जाता है, लेकिन इतनी बड़ी लापरवाही क्षम्य नहीं की जा सकती है। मरीज भटक रहे हैं और डॉक्टरों को कोई भी मौजूदगी नहीं है। अनुपस्थित रहने वालों में अवनीश कुमार, डॉ इकबाल हुसैन बाल रोग विशेषज्ञ, मनोवैज्ञानिक डॉ राहुल, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ वीके सिंह ,चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्जुन सिंह,जनरल सर्जन परवेज आलम, वरिष्ठ परामर्शदाता विनय भार्गव ,शशांक बस्सी एमओ, दंत चिकित्सक डॉक्टर सोनम, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ टीपी सिंह, आईसीटी परामर्शदाता हेमेंद्र ,प्रतीक रस्तोगी एएमओ अनुपस्थित रहे हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों को मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर समय से आकर मरीजों की समस्याओं को सुनें और निर्धारित समय तक कहीं भी बाहर नहीं रहेंगे। मरीजों को हर तरह से स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ मिलना चाहिए। कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता को गुणवत्ता के साथ मिले इसमें किसी भी प्रकार के समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें : भाई के स्थान पर बोर्ड परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया
