बाराबंकी: निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संगठन (एआईबीईए) के बैनर तले जिले की सैकड़ों बैंकों में दो दिनों हड़ताल से जिले में करीब 200 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित। बैंकों के निजीकरण के विरोध में ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के आवाहन पर देशव्यापी हड़ताल के तहत मंगलवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसके …

बाराबंकी। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संगठन (एआईबीईए) के बैनर तले जिले की सैकड़ों बैंकों में दो दिनों हड़ताल से जिले में करीब 200 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित। बैंकों के निजीकरण के विरोध में ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के आवाहन पर देशव्यापी हड़ताल के तहत मंगलवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसके चलते शहर स्थित ज्यादातर बैंकों में काम का कब रहा।

पैसा निकालने आए ग्राहकों को एटीएम का सहारा लेना पड़ा। जोकि एक निश्चित अवधि तक ही लोगों की सेवा में रहा बाद में उसमें भी ताला लटका दिया गया। इस इस संबंध में लीड डिस्टिक मैनेजर (एल.डी.एम) ने बताया कि जिले में बैंकों की दो दिनों की सर्वव्यापी हड़ताल से 200 करोड़ का टर्नओवर बाधित हुआ है। जिसे आगे के महीनों में कवर किया जाएगा। कर्मचारियों के काम पर लौटने पर बैंक से जुड़ी सभी गतिविधियां सामान्य हो जाएंगी।

डाक कर्मचारी रहे भी हड़ताल पर

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों व निजीकरण के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा 28 मार्च से 29 मार्च तक अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आवाहन किया गया है जिसके तहत पोस्टल ज्वाइंट काउंसिलिंग ऑफ एक्शन के बैनर तले बाराबंकी मंडल के सभी डाक कर्मचारी व ग्रामीण डाक सेवक दो दिनों से हड़ताल पर बैठे है l

राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल की प्रमुख मांगे नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करना,अनुकंपा नियुक्ति 5% की सीमा को समाप्त करना,18 महीने के डी.ए.एरियर के भुगतान की मांग तथा सरकारी विभागों का निजीकरण रोकना, नेटवर्किंग संबंधी समस्या को सुधारना, ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित करना, आठवां वेतन आयोग का गठन करना आदि है उक्त मांगों को लेकर आज दिनांक 28 मार्च से बाराबंकी प्रधान डाकघर प्रांगण में उपस्थित होकर डाक कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया है।

इस मौके पर राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव विष्णु कुमार मिश्र, ऑल इंडिया कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव प्रशांत वर्मा, पोस्टमैन व एम.टी.एस. एस. संवर्ग के मंडलीय सचिव सुरेंद्र वर्मा तथा ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संघ के शाखा सचिव भगौती प्रसाद व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एवं मनोज कुमार अशोक वर्मा, रमन श्रीवास्तव, विशाल सिंह, वीरेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित रहे l डाकघरों में कामकाज ठप रहने से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:-कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए 20,000 करोड़ रुपये आवंटित करे सरकार- संजय सिंह

संबंधित समाचार