बरेली:  इस बार अश्व पर सवार होकर आएंगी मां जगत जननी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चैत्र नवरात्र पर्व का आरंभ 2 अप्रैल से हो रहा है। इस बार मां जगत जननी का आगमन अश्व से हो रहा है। एक भी तिथि का क्षय न होने से यह पर्व नौ दिनों तक माता रानी की आराधना के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व में खास बात यह है कि …

बरेली, अमृत विचार। चैत्र नवरात्र पर्व का आरंभ 2 अप्रैल से हो रहा है। इस बार मां जगत जननी का आगमन अश्व से हो रहा है। एक भी तिथि का क्षय न होने से यह पर्व नौ दिनों तक माता रानी की आराधना के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व में खास बात यह है कि इन नौ दिनों में कई ऐसे योग बन रहे हैं, जो सर्व फलदायी हैं।

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि ऐसे योग कम आते हैं, क्योंकि नौ दिनों के पर्व में गणगौर, गणेश आदि देवताओं का भी पूजन किया जाएगा। कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर के पुजारी बृजेश गौड़ ने बताया कि अश्व पर सवार होकर माता रानी का आगमन होगा। अश्व को सफलता और प्रगति का संकेत माना जाता है। इसलिए, इन नौ दिनों में साधना करने से साधक के भीतर सकारात्मक उर्जा का संचार और उसके संकल्पों को भी पूर्णता मिलेगी।

नवरात्र पर पांच दिन रहेगा सिद्धि योग

नवरात्र पर्व में 3 अप्रैल को सूर्योदय से लेकर दोपहर 12:34 बजे तक फिर 5 को सूर्योदय से शाम 4:10 बजे तक और 6 को सूर्योदय से रात 12:13 बजे तक और 10 अप्रैल को सूर्योदय से शाम 4:22 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस समय में की गई खरीदारी अक्षय फलदायी मानी गई है। मां जगदंबा जिस वाहन पर सवार होकर आती हैं, उसका विश्व पर प्रभाव पड़ता है। नवरात्र में कलश स्थापना एवं अखंड ज्योति का काफी महत्व है। प्रतिपदा पर सुबह 7:52 से 9:25 बजे तक एवं दोपहर 12:06 से 12:25 बजे तक कलश स्थापना व अखंड दीप प्रज्जवलन के लिए अति शुभ् मुहूर्त है।

मंदिरों में आरंभ हुई तैयारी

नवरात्र पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के बदांयू रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर, नौ देवी मंदिर, कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर आदि मंदिरों में नौ दिनों तक बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। नौ देवी मंदिर में इन दिनों तक मेले का आयोजन किया जाता है।

ये भी पढ़ें-

बरेली में भी पेट्रोल का शतक, 100 के पार पहुंची कीमत, लोग बोले- विधानसभा चुनाव हो गए है!

 

संबंधित समाचार