बहराइच: दूसरे दिन भी बैंकों में जारी रहा धरना, 150 करोड़ का हुआ नुकसान
बहराइच। केंद्र सरकार द्वारा बैंकों का किए जा रहे निजीकरण के विरोध में मंगलवार को भी बैंक कर्मियों का धरना जारी रहा। एटीएम भी नकदी के लिए रुलाते रहे। बैंक यूनियन के आह्वान पर यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के कर्मचारी सोमवार से धरना दे रहे हैं। मंगलवार को कर्मचारी डिगिहा स्थित इंडियन बैंक की शाखा …
बहराइच। केंद्र सरकार द्वारा बैंकों का किए जा रहे निजीकरण के विरोध में मंगलवार को भी बैंक कर्मियों का धरना जारी रहा। एटीएम भी नकदी के लिए रुलाते रहे। बैंक यूनियन के आह्वान पर यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के कर्मचारी सोमवार से धरना दे रहे हैं। मंगलवार को कर्मचारी डिगिहा स्थित इंडियन बैंक की शाखा में एकत्रित हुए।
यहां पर सभी ने बैंकों का निजीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, न्यूनतम पेंशन में वृद्धि, चाइल्ड केयर लीव शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। इसके बाद सभी ने वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन लीड बैंक प्रबंधक को दिया। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोगों की लाइन एटीएम के सामने लगी रही। लेकिन एटीएम में भी नकदी न होने से लोग परेशान दिखे।
यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष डीडीएन अवस्थी और मंत्री लाल जी जायसवाल ने बताया कि दो दिन में बहराइच और श्रावस्ती में 190 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बहराइच में लगभग 160 करोड़ का लेनदेन नहीं हो सका। धरने के दौरान पीएनबी शाखा के जिला मंत्री आनंद जायसवाल, पंकज गौड़, सुरेश चौहान, जमाल समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : दुष्कर्म का आरोपी छापता था नकली करेंसी, गिरफ्तार
