प्रदेश के नवनिर्वाचित 403 में से 393 विधायकों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा के नवनिर्वाचित 393 विधायकों ने पद की शपथ ग्रहण की जबकि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ,मोहम्मद आजम खान और नाहिद हसन समेत 10 विधायकों बाद में लेंगे शपथ। मंगलवार को शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 50 विधायकों ने शपथ ग्रहण। जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और …

लखनऊ। प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा के नवनिर्वाचित 393 विधायकों ने पद की शपथ ग्रहण की जबकि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ,मोहम्मद आजम खान और नाहिद हसन समेत 10 विधायकों बाद में लेंगे शपथ। मंगलवार को शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 50 विधायकों ने शपथ ग्रहण। जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव तथा मंत्रीमंडल के सदस्यों समेत 343 विधायकों ने पद की शपथ ले चुके हैं।

मंगलवार को शपथ लेने वाले विधायकों में प्रमुख रूप से शपथ ग्रहण की। विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से दो लाख से अधिक मतों से चुनाव जीतकर सर्वाधिक अंतर से जीत दर्ज करने का रिकार्ड बनाने वाले सुनील कुमार शर्मा ने भी मंगलवार को शपथ ली।

इनके अलावा मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मऊ के विधायक अब्‍बास अंसारी और कुशीनगर जिले के तमकुहीराज से विधायक डा. असीम कुमार ने भी शपथ ली। डॉ. कुमार प्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को पराजित कर चुनाव में विजयी हुए हैं। डॉ. कुमार ने जब शपथ ग्रहण की, तो सदन में भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगे।

इस बीच सपा विधायक तूफानी सरोज ने शपथ लेने के बाद ‘जय भीम’ और ‘जय समाजवाद’ का नारा लगाया । उनके बाद शपथ लेने आये भाजपा के दीनानाथ भास्कर ने भी ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया। वाराणसी जिले से निर्वाचित विधायक नील रतन पटेल व्‍हील चेयर पर सदन में आये और उन्हें व्‍हील चेयर पर बैठकर ही शपथ दिलाई गई।

गौरतलब है कि 26 मार्च को सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में नहीं बुलाये जाने से नाराज प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सहयोगी दलों की बैठक से भी किनारा किया था। प्रसपा सूत्रों केअनुसार शिवपाल यादव अभी विधायक पद की शपथ नहीं लेंगे क्योंकि वह अपने किसी निजी कार्य से अभी दिल्ली में ही हैं। शपथ प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री और सुरेश खन्ना ने शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी, देखें किसे कौन सा विभाग मिला

संबंधित समाचार