बहराइच: अधिकारियों ने किया जिला जेल का निरीक्षण, भोजन और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
बहराइच। यूपी बहराइच जिले में न्यायाधीश के साथ डीएम व एसएसपी ने मंगलवार की शाम को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेल में बंदियों को मिल रही सुविधाओं की भी स्थिति जांची। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम/प्रभारी जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के …
बहराइच। यूपी बहराइच जिले में न्यायाधीश के साथ डीएम व एसएसपी ने मंगलवार की शाम को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेल में बंदियों को मिल रही सुविधाओं की भी स्थिति जांची। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम/प्रभारी जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ जिला कारागार बहराइच का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने महिला एवं बाल बैरक, बैरक संख्या 10 ए, बी व सी, कारागार अस्पताल सहित अन्य बैरकों का जायज़ा लिया। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने की बात कही। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीजेएम जगन्नाथ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच की सचिव शिखा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह, प्रभारी कारागार अधीक्षक आनन्द शुक्ला, डिप्टी जेलर डीके वर्मा व एसके त्रिपाठी, डॉ. पवन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-आईपीएल 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू, राजस्थान रॉयल्स ने रखा 211 रन का विशाल लक्ष्य
