अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, पूर्व MLC समेत चार नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित, जानें वजह
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व एमएलसी समेत चार पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सपा ने गाजीपुर में एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने वाले पदाधिकारी को बाहर का रास्ता दिखा गया है। वहीं, पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह को पार्टी से …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व एमएलसी समेत चार पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सपा ने गाजीपुर में एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने वाले पदाधिकारी को बाहर का रास्ता दिखा गया है। वहीं, पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह को पार्टी से निकाला गया है।
समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, रमेश यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर और उपेंद्र यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। इन नेताओं पर पार्टी का विरोध करने का आरोप लगाया गया है।

यूपी सपा के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। जिन नेताओं को सपा से निष्कासित किया गया है उनमें गाजीपुर के पूर्व एमएलसी सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के औड़िहार निवासी कैलाश सिंह के साथ ही गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह ने तीन दिन पहले ही अपने समर्थकों के साथ सपा छोड़ने का ऐलान कर दिया था। कैलाश सिंह ने एमएलसी चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार चंचल सिंह के समर्थन की भी बात कही थी। पार्टी छोड़ने का ऐलान करने से पहले कैलाश सिंह ने बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर अपना दमखम भी दिखाया था।
बता दें कि एमएलसी चुनाव में गाजीपुर सीट से सपा ने पंडित भोलानाथ शुक्ल को उम्मीदवार बनाया था। भोलानाथ शुक्ल ने बीजेपी के चंचल का समर्थन करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। अपने अधिकृत प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद सपा ने निर्दल उम्मीदवार मदन यादव के समर्थन का ऐलान किया था।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: अधिकारियों ने किया जिला जेल का निरीक्षण, भोजन और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
